श्रावस्ती-आठ माह की गर्भवती बहू की डंडे से पीटकर हत्या,आरोपी ससुर गिरफ्तार

SHARE:

टीकाकरण कराने के लिए मायके जाने की बात पर हुए विवाद में आठ माह की गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना बुधवार सुबह की है। 20 वर्षीय सबीना टीकाकरण कराने के लिए अपने मायके जाना चाहती थी। उसके ससुर निरामली ने उसे मायके जाने से मना करते हुए सिरसिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही टीकाकरण कराने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर ससुर ने पास में रखे डंडे से सबीना के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने बताया कि महिला टीकाकरण के लिए मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर ससुर से कहासुनी हुई थी। ससुर ने डंडे से वार किया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी ससुर गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आरोपी निरामली को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटवा कला की है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई