बीजेपी सांसद कंगना रनौत तथा पश्चिम बंगाल की सांसद सायोनी घोष को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में विधायक र एफआईआर दर्ज की गई है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने साइबर थाने में रानीगंज विधायक व सपा नेता डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने बताया कि विधायक ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पश्चिम बंगाल की सांसद सयोनी घोष पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पोस्ट में अपमानजनक टिप्पणी भी की गई है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत और पश्चिम बंगाल की सांसद सायोनी घोष को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना प्रतापगढ़ के रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा को महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विधायक ने कहा कि उनके पोस्टम में ऐसा कोई आपत्तिजनक नहीं है। साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। सपा विधायक ने टीएमसी सांसद सायोनी घोष और कंगना रनौत की तस्वीरों के साथ एक विवादित पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में लिखा था, “कंगना मैडम बचकर रहना, रखना पूरा होश… कहीं आपकी जगह न हथिया ले ये सायोनी घोष।” सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि सत्ता के अहंकार में केस दर्ज कराया गया है। उनके पोस्ट में कुछ भी आपत्तिजनक या अपमानजनक नहीं है। मैंने कहा कि हमारे गठबंधन की एक महिला सांसद को डरा कर अपने पार्टी में शामिल कराया। मैंने सलाह दी कि भाजपा में जो बड़े नेता फिल्म इंडस्ट्री से आए हैं, वह सावधान रहें, नहीं तो उनका स्थान ले लिया जाएगा। इसमें किसका अपमान है।