पीलीभीत-चाकू से गोदकर पैरा मेडिकल छात्रा की हत्या,घटना के बाद मचा हड़कंप

SHARE:

पैरा मेडिकल छात्रा की सहपाठी छात्र ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सहपाठी छात्र सागर सिंह ने छात्रा कशिश पटेल पर ताबड़तोड़ हमला किया। बचाने आई एक महिला कर्मचारी भी इस हमले में घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बरेली रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना जिला अस्पताल परिसर स्थित सीटी स्कैन रूम में हुई। हमले के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में पैरामेडिकल छात्राएं धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने आरोपी छात्र सागर सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया है। वहीं पुलिस आरोपी छात्र से पूंछताछ कर रही है कि आखिरकार उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यो दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई