मुंबई-आशा भोसले के निधन पर फिल्मी जगत में दौड़ी शोक की लहर

SHARE:

अपने सुरों की दम राज करने वाली प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले अब नहीं रहीं। उनके निधन पर पीएम,राष्ट्रपति सहित दिग्गजों ने गहरा दुख जताया है।
रविवार को भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। सुरों की दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके जाने से संगीत का एक स्वर्णिम युग मानो थम सा गया है।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
भारत की प्रतिष्ठित गायिका आशा भोसले के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के जाने से संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसे भर पाना असंभव है। उनकी अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत के एक पूरे युग को परिभाषित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें आशा जी से हुई व्यक्तिगत मुलाकातें हमेशा याद रहेंगी। एक कलाकार और व्यक्ति के रूप में उन्होंने जीवन को अपने तरीके से जिया और दशकों तक अपनी मधुर आवाज़ से भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि उनका संगीत हमेशा अमर रहेगा और वह संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगी।
पीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाज़ों में से एक थीं, जिनकी संगीत यात्रा ने दशकों तक भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके भावपूर्ण गीतों और जीवंत संगीत ने दुनिया भर में लाखों दिलों को छुआ। उन्होंने आशा जी के साथ हुई अपनी मुलाकातों को हमेशा यादगार बताया और कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार, प्रशंसकों तथा संगीत प्रेमियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment