सुल्तानपुर-बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

SHARE:

घर के बाहर बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जायजा लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह (60) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बताया गया कि वह करीब तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित थे। इस कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। कुछ दिन पहले ही इलाज कराकर घर लौटे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 1.00 बजे हमलावरों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन जग गए और शोर मचाया। लेकिन, तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे।
इसी माह होनी थी बेटी की शादी
बताया गया कि इसी महीने में मृतक की बेटी की बरात आनी है। परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment