लखनऊ-ब्लेड से फाड़ डाले अम्बेडकर जयंती पर लगे पोस्टर,युवक गिरफ्तार

SHARE:

अम्बेडकर जयंती पर लगे पोस्टरो को एक युवक ने ब्लेड से फाड़ डाले। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती से जुड़े पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र की है, जहां मुख्यमंत्री आवास से 1090 चौराहे तक लगे बीएसपी के पोस्टर और बैनर ब्लेड से काट दिए गए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा आरोपी का पोस्टर फाड़ने का क्या मकसद रहा है। इस बारे में भी छानबीन की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment