लखनऊ-प्रदेश में अनुदेशकों के बड़े पैमाने पर तबादले

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत 65 अनुदेशकों के तबादले किये है। अनुदेशकों को विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नई तैनाती दी गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत कार्यरत 65 अनुदेशकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। संयुक्त सचिव मनोज वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण निदेशालय की संस्तुति और शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कार्यरत अनुदेशकों की नई तैनाती निर्धारित की गई है। जारी सूची में वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, आरएसी, ड्राफ्ट्समैन, इंजीनियरिंग ड्राइंग, मैकेनिक ट्रैक्टर, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी तथा अन्य व्यवसायों से जुड़े अनुदेशक शामिल हैं। कई अनुदेशकों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, जबकि कुछ मामलों में पूर्व में किए गए स्थानांतरण आदेशों को निरस्त कर नई तैनाती दी गई है। स्थानांतरण सूची में मुजफ्फरनगर, बरेली, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, रायबरेली, शामली, अमरोहा, वाराणसी, मिर्जापुर और गाजीपुर सहित प्रदेश के अनेक जनपद शामिल हैं। शासन ने प्रशिक्षण निदेशक को निर्देश दिया है कि आदेश के अनुरूप आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह कदम संस्थानों में मानव संसाधन के संतुलित उपयोग और प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई