बाँदा-उद्यमियों की समस्याओं का समय से करायें समाधान

SHARE:

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) मार्जिन मनी योजना,ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की डीएम द्वारा समीक्षा की गई।
जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) मार्जिन मनी योजना, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ के उद्यमियों द्वारा क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता, साफ-सफाई, सड़क एवं नालियों की मरम्मत, अतिरिक्त प्रवेश द्वार के निर्माण, स्वतंत्र विद्युत फीडर की स्थापना तथा विद्युत ट्रिपिंग की समस्या से संबंधित मुद्दे उठाए गए। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र कताई मिल में भूखंडों के आवंटन संबंधी प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। उद्यमी आशीष कुमार साहू ने आवेदन प्रस्तुत कर यूपीसीडा द्वारा आवंटित भूखंड संख्या डी-46 एवं डी-47 पर कब्जा दिलाए जाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार उद्यमी श्रीमती सुधा राजा ने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित आवंटित भूखंड संख्या डी-45 पर कब्जा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।सभी प्रकरणों पर गंभीरता से विचार करते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों से जुड़े किसी भी प्रकरण को लंबित न रखा जाए तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिन गांवों का मान चित्र नहीं है, उनकी सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन विभाग से संबंधित एनओसी के सभी प्रकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कराकर निर्धारित समयावधि में उनका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। राजकीय मिनी औद्योगिक संस्थान , पुलिस लाइन के सामने स्थित ऐसे भूखंडों पर जहां औद्योगिक गतिविधियां संचालित नहीं की जा रही हैं, उनके संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उद्यमी मोहम्मद अंबर द्वारा अवगत कराया गया कि बैंक द्वारा उनका ऋण स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रकरण को लीड बैंक मैनेजर के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय,लीड बैंक मैनेजर,उपायुक्त उद्योग गुरुदेव,उद्यमी संतोष कुमार गुप्ता,अशोक गुप्ता,मनोज जैन,रोहित जैन,अमित सेठ भोलू, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई