कानपुर-दामाद के भाई ने महिला से किया दुष्कर्म,बनाया अश्लील वीडियो

SHARE:

दामाद के भाई ने महिला को घर से बुलाने के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छोटे भाई की होने वाली सास से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कपड़े खरीदने के बहाने कमरे पर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।इसके बाद से अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। कल्याणपुर निवासी महिला के मुताबिक, बीते 24 अप्रैल को बेटी की शादी थी। उससे सात दिन पहले होने वाले दामाद के बड़े भाई ने फोन कर उन्हें कल्याणपुर स्थित आवास विकास के अपने कमरे पर बुलाया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद बेहोश हो गईं
उसने कहा था कि शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने हैं, इसलिए वह कमरे पर आ जाएं। आरोप है कि कमरे पर पहुंचने के बाद उन्हें कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गईं। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए। धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि दो माह पहले एफआईआर पंजीकृत की गई थी, तब से आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई