कानपुर-आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ

SHARE:

आपत्तिजनक हालत में देखे जाने के बाद विवाहिता और उसके प्रेमी ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार महिला दो बच्चों की मां थी और कुछ समय से पति से अलग गांव के बाहर बने मकान में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। गांव के ही एक युवक से उसके प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा
बताया गया कि शनिवार सुबह महिला के बेटे ने अपनी मां और युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर उसने नाराजगी जताई। इसके बाद महिला और युवक खेतों की ओर चले गए, जहां दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया। वहीं महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। एसीपी कृष्णकांत के अनुसार घटना की सूचना मिली है। युवक को परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए हैं, जबकि महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई