बाँदा-दो थप्पड़ से नाराज पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

SHARE:

मामूली घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को दो थप्पड़ मार दिए। इससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जनपद बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के मजरा छितारी पुरवा निवासी तोताराम की 38 वर्षीय पत्नी शिवपति ने शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
घरेलू कामकाज को लेकर हुआ था विवाद
मृतका के पति तोताराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह खेत से घर आया था। घरेलू कामकाज को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी शिवपति को दो थप्पड़ मार दिए। इसके बाद नाराज होकर शिवपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
कुछ देर बाद जब तोताराम कमरे के अंदर पहुंचा तो शिवपति जमीन पर पड़ी थी। पूछने पर उसने सल्फास खाने की बात बताई। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई