वकील से मिलने जा रही महिला के टप्पेबाजों ने पीर बाबा का भय दिखाकर जेवरात व नगदी ले फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में टप्पेबाजों ने महिला को पीर बाबा का डर दिखाकर बाले उतरवा लिए और लेकर फरार हो गए। टप्पेबाजी का अहसास होने पर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पनकी रतनपुर निवासी सुषमा ने बताया कि गुरुवार दोपहर वे कृष्णा विहार आवास विकास निवासी अपने वकील से मिलने जा रही थीं। चुंगी तिराहे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी पीछे से तीन युवक आए और खुद को सैयद बाबा का उपासक बताया। इसके बाद एक गिट्टी और पुड़िया हाथ मे रख दी, जिससे धुआं निकलने लगा। इसी दौरान शातिरों ने कान के बाले और 500 रुपये हाथ मे रखने को कहा। आंख बंद कर कुछ दूर पैदल चलने को कहा मति भृम होने पर सुषमा ने बाले उतार कर रख दिए। इसके बाद आंख बंद कर कुछ दूर पैदल चलने को कहा। सुषमा जैसे ही पीछे मुड़ीं, तो टप्पेबाज बाले और 500 रुपये लेकर चंपत हो चुके थे। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से टप्पेबाजों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही उन्हें पकड़ा जायेगा।