आईजीआरएस से संबंधित समीक्षा बैठक में डीएम ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण तथा जनसमस्याओं के समाधान में जवाबदेही, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण,पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।डीएम अमित आसेरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ता से मौके पर संवाद स्थापित करें तथा वास्तविक स्थिति का आकलन करें। शिकायतों का निस्तारण तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर संतोषजनक एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।शिकायतकर्ता की संतुष्टि को निस्तारण प्रक्रिया का प्रमुख मानक बताते हुए औपचारिक एवं असंतोषजनक निस्तारण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। डीएम ने कहा कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण तथा जनसमस्याओं के समाधान में जवाबदेही, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित, प्रभावी एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। अधिकारियों को शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा जनसुनवाई प्रणाली को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए गए।