बाँदा-अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

SHARE:

अवैध तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पड़री गांव से सिमौनी की तरफ एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाशी ली, जिसमें तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने विमलकान्त उर्फ पप्पु पुत्र मतगंजन प्रसाद, निवासी ग्राम पड़री, थाना बबेरू को गिरफ्तार कर लिया।
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामद तमंचे और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 339/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में अभियोग दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी बबेरू थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 का एक मामला और वर्ष 2025 का एक मामला शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश कुमार, उपनिरीक्षक छविनाथ मिश्रा, कांस्टेबल आदित्य अवस्थी, कांस्टेबल विमल सिंह और कांस्टेबल विशाल यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment