पारिवारिक विवादों का आपसी बातचीत और सहमति से समाधान निकालने वाले परिवारों को सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य परिवारों में आपसी विश्वास और सामंजस्य बनाए रखना तथा विवादों के कारण बढ़ती दूरियों को कम करना है।
शुक्रवार को एसपी पलाश बसंल के निर्देशन पर मिशन शक्ति अभियान के फेज-6.0 के तहत जिले के सभी थानों में स्थित मिशन शक्ति केंद्रों और परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से ऐसे परिवारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने आपसी सुलह-समझौते से पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराया। इस दौरान परिवारों के प्रयासों की सराहना की गई और उनके अनुभवों व सुझावों की जानकारी भी ली गई, ताकि परामर्श प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सके। महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई। साथ ही शासन की ओर से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से विवाद से जुड़े दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें आपसी संवाद और समझदारी से समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया जाता है। परिवारों में सामंजस्य बनाए रखने की पहल
आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने पर परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों और विश्वास को मजबूत करने का अवसर मिलता है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ परिवारों में सकारात्मक वातावरण बनाये रखना है।