बाँदा-सर्पदंश से किसान की मौत, युवती की हालत बिगड़ी

SHARE:

सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक युवती की हालत बिगड़ गई। किसान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेदा गांव निवासी 54 वर्षीय शिवकरन पुत्र लाला भइया गुरुवार रात चारपाई पर सो रहे थे। तभी सांप ने उनके सीने में डस लिया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी बिंदकी के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई अखिलेश के अनुसार, शिवकरन मजदूरी करने के साथ खेती भी करते थे। उनके तीन पुत्र हैं, जो मजदूरी करते हैं। अचानक हुई घटना से मां श्यामा देवी और पत्नी ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवती को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी 24 वर्षीय अर्चना पत्नी दिलीप गुरुवार शाम घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।
परिवार में पसरा मातम
किसान की अचानक मौत से परिवार में शोक छा गया। परिजन घटना से सदमे में हैं। वहीं, सर्पदंश की दूसरी घटना में युवती का अस्पताल में उपचार जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment