झांसी-किन्नर के बाद तीसरी शादी करने में फंसा जालसाज दूल्हा

SHARE:

बिना तलाक के किन्नर के अलावा तीसरी शादी करने पर पत्नी ने जालसाज पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पति के अलावा ससुराल वालों को भी मुकदमे में नामजद किया गया है।
मूल रूप से महोबा के नयकाना मोहल्ला निवासी छाया वर्मा ने पुलिस को बताया कि बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय करीब 12 साल पहले उसकी मुलाकात झांसी निवासी अजय सिंह से हुई थी। वह भी साथ में पढ़ाई करता था। परिजनों की सहमति से 11 अक्तूबर 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। दंपती का एक बेटा हुआ। शादी के शुरुआती महीने सामान्य रहे, लेकिन बाद में पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। इस दौरान पति ने गुपचुप तरीके से झांसी निवासी किन्नर से शादी रचा ली। किन्नर ने छाया को फोन करके बताया कि शादी करने के बाद पति करीब आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर भाग गया। अब उसके पति ने पिछले महीने तीसरी शादी रचा ली। तीसरी शादी के साक्ष्य के रूप में फोटो और वीडियो लेकर वह आईजी एवं एसएसपी के पास भी पहुंची थी। थाना प्रभारी राजेश दुबे के मुताबिक तहरीर के आधार पर पति अजय सिंह समेत उसके पिता जगदीश प्रसाद, कुसुम देवी, बहन अर्चना, राहुल, साधना एवं सुजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई