बाँदा-खंती में गिरने के बाद पेड़ से टकराई बोलेरो,दूल्हे के पिता की मौत

SHARE:

बोलेरो खंती में गिरने के बाद पेड़ से टकरा गई।जिस पर दूल्हे के पिता की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोग घायल हो गये।
अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेहड़ा गांव निवासी मौसेरे भाई अनुज ने बताया कि 50वर्षीय राममनोहर पुत्र दउवा के पुत्र राहुल की 24 को शादी थी। बारात देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव गई थी। गुरूवार की शाम राममनोहर बारात बिदा करा कर बुलेरो से गांव जा रहा था। जैसी ही बुलेरो बिसंडा थाना क्षेत्र के खंन्जा बाबा के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे साड़ को बचाने में बोलेरो आनियंत्रित होकर खंती में गिर पड़ी इसके बाद पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार राममनोहर और 30वर्षीय रोशन पुत्र राना बिसंडा रोड अतर्रा और अन्य लोग घायल हो गए। हादसे को देख वहां से गुजर रहे राहगीरो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसी बीच बारात में शामिल लोग मौके पर पहुंच गए। बोलेरो में फसे सभी घायलो को बाहर निकाल कर उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद राममनोहर को मृत घोषित कर दिया। रोशन को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। शादी की खुशिया मातम मे बदल गई। मंगल गीतो की जगह चित्कार सुनाई देने लगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई