सुबह शहर की सड़कों पर पार्टी के खिलाफ विवादित पोस्टर दिखाई देने से राजनीतिक माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टरों को फाड़कर हटा दिया। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
हापुड़ में समाजवादी पार्टी के खिलाफ कई स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टर दिखाई देने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टरों को फाड़कर हटा दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विपक्षी दलों की ओर से सपा और उसके नेताओं की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह पोस्टर लगवाए गए हैं। सपा पदाधिकारियों ने पुलिस से मामले की जांच कर पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पोस्टर किसने और कब लगाए, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भाजपा ने आरोपों से किया इनकार
मामले में भाजपा की ओर से सपा के आरोपों को खारिज किया गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पोस्टर लगाने से पार्टी या उसके कार्यकर्ताओं का कोई संबंध नहीं है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।