अलीगढ़-रोडवेज बस में चली गोली,सुरक्षा कर्मी की मौत

SHARE:

सफर के दौरान अचानक झटका लगने से बन्दूक से गोली चल गई। जिस पर सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। वहीं बस सवार सिपाही सहित दो लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार एक रोडवेज बस एटा से गाजियाबाद जा रही थी। बस में सिक्योरिटी गार्ड विनोद यादव पुत्र श्यौदान सिंह निवासी गांव डामरी थाना सिढ़पुरा कासगंज अपनी बंदूक लेकर अपने गांव से गाजियाबाद जाने के लिए सवार हुए। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक बस के फर्श पर टिकाई गई बंदूक से धक्का लगने के बाद गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। वहीं से कुछ दूरी पर स्थित गभाना थाना अंतर्गत पैराई चौकी पर बस ले जाई गई। सूचना के बाद चौकी से पुलिस कर्मी बस में चढ़े। तभी उसी बंदूक से दो गोली और चल गईं। जो बस में बैठे यात्री बृजेश सिंह पुत्र जगवीर सिंह निवासी एटा और बस में चढ़े पैराई चौकी में तैनात सिपाही रवेंद्र सिंह के लगीं। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस तीनों गंभीर घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां सिक्योरिटी गार्ड विनोद यादव को मृत घोषित कर दिया गया। यात्री बृजेश सिंह और सिपाही रवेंद्र सिंह का उपचार चल रहा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई