गाजियाबाद-थाने के अंदर पुलिस के सामने युवक की हत्या, सीने पर चाकू से किए कई वार

SHARE:

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस थाने के अंदर ही एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। जिस समय वारदात हुई, उस दौरान पुलिसकर्मी भी थाने में मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाने का है। जानकारी के मुताबिक, आयुष (20) और सोनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची थी। इसी दौरान थाने के अंदर सोनू ने कथित तौर पर आयुष के सीने पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल आयुष की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया। थाने के भीतर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
थाने के भीतर कैसे हुई वारदात
पुलिस दोनों पक्षों को विवाद के बाद थाने लेकर पहुंची थी। इसी दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया। थाने के अंदर हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
पुलिस की भूमिका की भी जांच
घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि थाने के अंदर चाकू कैसे पहुंचा और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई