अपने पायलटो को बचाने के दौरान अमेरिका ने अपने दो हेलीकॉप्टर गंवा दिए हैं। ईरानी हेलीकॉप्टरों की तस्वीरे भी साझा की है।
ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध लगातार तेज होता दिख रहा है। ईरान की ओर से लगातार अमेरिका विमानों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है। रविवार को ईरान की ओर से अमेरिकी विमानों को तबाह करने के सबूत जारी किए हैं। ईरानी न्यूज एजेंसी ने अमेरिका विमानों के मलवे की तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं। पायलट बचाने के दौरान हेलीकॉप्टरों को बनाया निशाना
ईरान का दावा है कि उसने इस्फहान इलाके में अमेरिकी सैन्य मिशन के दौरान दो ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर और दो सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को मार गिराया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की ओर से तस्वीरें और वीडियो जारी किए गए हैं। आईआरजीसी के मुताबिक, यह कार्रवाई इस्फहान के दक्षिणी इलाके में की गई। आईआरजीसी ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना डाउन हुए पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन इस दौरान उसके एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया। इससे पहले ईरानी मीडिया एक विमान गिराने की बात कह चुका था, लेकिन अब आईआरजीसी ने चार एयरक्राफ्ट तबाह करने का दावा किया है। इसके अलावा ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने एक्स पर अमेरिकी विमान के कथित मलबे की तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में भी विमानों मलवा बिखरा हुआ दिख रहा है। इससे पहले ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि लापता अमेरिकी पायलट की तलाश में भेजे गए मिशन के एक विमान को निशाना बनाया गया। ईरान इससे पहले भी अमेरिकी एफ-15 और ए-10 जैसे विमानों को गिराने का दावा कर चुका है।फिलहाल, अमेरिकी पक्ष ने इस नए दावे या तस्वीर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ईरान के दावों के इतर द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान से एक बचाए गए अमेरिकी एयरमैन और कमांडो को निकालने वाले दो ट्रांसपोर्ट विमान वहीं फंस गए थे। इसके बाद अमेरिका को तीन नए विमान भेजने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में अमेरिकी सेना ने उन फंसे हुए ट्रांसपोर्ट विमानों को उड़ा दिया, ताकि उनकी तकनीक ईरान के हाथ न लगें। इसके अलावा ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने इस्फहान प्रांत में 2 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन और इस्राइल के हर्मीस-900 ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उनके क्षेत्र में कई विदेशी विमानों को तबाह किया गया है।