आजादी के पहली बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बना। पीएम,गृह मंत्री सहित दिग्गजों की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीएम बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ‘यह दिन देश और पश्चिम बंगाल, दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की यह इच्छा थी कि नई सरकार का गठन रवींद्र जयंती के अवसर पर हो। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, गुरु रवींद्रनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जोड़ासांको में नमन करने के बाद मेरे काम की शुरुआत होगी।’