इटावा-स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत,एक घायल

SHARE:

स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। हादसे में तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।
बदायूं के बिसौली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव के पास सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल वैन और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में हत्सा गांव निवासी निखिल उर्फ नितिन (19), रोहन (20) और ऋषभ (18) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों चचेरे-तहेरे भाई थे। बाइक पर सवार उनका दोस्त शिवा (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि चारों युवक शिवा को दवा दिलाने के लिए बिसौली कस्बे जा रहे थे। बाइक रोहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
अग्निवीर में चयन की खुशी मातम में बदली
हादसे में घायल शिवा का हाल ही में अग्निवीर में चयन हुआ था। परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया। तीन युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment