दिल्ली-जहर खाकर पति-पत्नी ने दी जान,कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े मिले तीन बच्चे

SHARE:

ग्रेटर नोएडा में जहर खाकर पति पत्नी ने खुदकुशी कर ली। वही कमरे में तीन मासूम बच्चे भी बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार श्रवण पुत्र अमरनाथ पाल और उनकी पत्नी नीलम जो मूल रूप से प्रयागराज के असरवाल कला, थाना एयरपोर्ट के निवासी थे और वर्तमान में ग्राम सादुल्लापुर, ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तृतीय में रह रहे थे, ने किन्हीं पारिवारिक कारणों से देर रात जहर का सेवन कर लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हृदयविदारक घटना में तीन बच्चे वैष्णवी (10 वर्ष), वैभव (8 वर्ष) और लाडो (4 वर्ष) भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए और बेहोश पाए गए। तीनों बच्चों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डाक्टरों के मुताबिक बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment