चेन्नई-पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 19 लोगों की हुई मौत,कई घायल

SHARE:

पटाखा फैक्ट्री में आचानक विस्फोट होने से दर्जनों लोगों की मौत गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है।
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्रीनाथा के अनुसार, वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव दल ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना को लेकर सीएम ने जताया दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इसल घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कलेक्टर को सभी जरूरी सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment