बाँदा-सूने घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

SHARE:

कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे ग्रामीणों को युवक का शव फंदे से लटका मिला।
जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के राघवपुर निवासी ब्रजेश 45 पुत्र सीताराम शनिवार रात कमरे के अंदर बांस की बल्ली के सहारे अगौछे से फांसी पर लटक गया। सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला। बगल में रहने वाली चाची राजरानी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर बृजेश का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चचेरे भाई पवन के मुताबिक बृजेश दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई विजय की काफी समय पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बृजेश पहले सूरत में रहता था और करीब आठ माह से गांव में रह रहा था।
नशे की हालत में खुदकुशी की बात
पवन ने बताया कि बृजेश नशे का आदी था। परिजनों का कहना है कि शनिवार रात वह नशे की हालत में था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई