बाँदा-माता-पिता को कमरे में बंद कर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

SHARE:

नशे की हालत में घर पहुंचे युवक ने पहले माता-पिता से विवाद किया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने बरामदे में लकड़ी की बल्ली से बेल्ट के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
बांदा के मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी जगदीश ने बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र शनिवार रात नशे की हालत में घर आया था। घर पहुंचते ही वह हंगामा करने लगा। माता-पिता ने उसे मना किया तो वह उनसे झगड़ने लगा। देर रात उसने माता-पिता को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद भूपेंद्र ने बरामदे में लगी लकड़ी की बल्ली में बेल्ट के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजनों की नजर शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घर का इकलौता वारिस था भूपेंद्र
परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई