मध्यप्रदेश-सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप,जेलर पर एफआईआर

SHARE:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में तैनात महिला प्रहरी ने जेल के प्रशासनिक जेलर पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जेल प्रशासन में भी हलचल मच गई है।
महिला प्रहरी के आरोपों के मुताबिक, 27 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी पर थी। इसी दौरान प्रशासनिक जेलर मग्नू सिंह मरावी उसे जबरन शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई