एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संक्रमण से बचाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सघन जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
शुक्रवार को हीरा मॉडल इंटर कॉलेज उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित रैली का शुभारंभ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने एचआईवी-एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार ने क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं जोखिम आकलन करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने एचआईवी और सिफलिस संक्रमण, इनके फैलने के कारणों, बचाव के उपायों तथा एचआईवी एवं एड्स अधिनियम 2017 के बारे में जानकारी दी। साथ ही एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना और संक्रमण से बचाव की जानकारी देना है। रैली में हीरा मॉडल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संक्रमण से बचाव जरूरी
एचआईवी और सिफलिस संक्रमण के कारणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में स्वयं जोखिम आकलन की प्रक्रिया भी समझाई गई। हेल्पलाइन नंबर 1097 की बताई गई खूबी
एचआईवी-एड्स से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया गया। साथ ही एचआईवी एवं एड्स अधिनियम 2017 की जानकारी भी साझा की गई।