बाँदा-युवक से बात करने के बाद युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

SHARE:

मोबाइल पर युवक से बात करने के बाद युवती ने साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा,तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के हरदौली घाट स्थित कांशी राम कालोनी निवासी अंजली उम्र 20 वर्ष पुत्री अशोक पाल ने सोमवार की रात कमरे के अंदर दरवाजा बंद करने के बाद मां की साड़ी से पंखा के सहारे फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकली तो छोटी बहन ने आवाज लगाने के साथ दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आहट नही हुई। बहन के शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली। ततपश्चात मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर कमरे के अंदर पहुंची देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतका के पास से पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है। फुफेरे भाई सौरभ ने बताया कि अंजली की छोटी बहन ने बताया कि रात को वह मोबाइल पर किसी युवक से बात कर रही थी ओर रो रही थी। उस वक्त घर मे कोई नहीं था। मां काम पर चली गई थी। फोन कटने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई