बाँदा-पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी,हुई मौत

SHARE:

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद के मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी सुरेश 25 पुत्र गजराज ने सोमवार की रात घर से कुछ ही दूरी पर बन रहे अपने निर्माणाधीन मकान में जाकर रोशनदान में साफी से फांसी लगाकर खुुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह घर नही पहुंचा तो पिता ने जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बताया कि जनवरी माह में उनकी शादी की हुई थी। पत्नी अनीसा तीन दिन पहले अपने मायका चली गई थी। उसने पत्नी से फोन पर बात चीत किया था। फोन कटने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई