बाँदा-गांजा के साथ पकड़ा गया अभियुक्त,बाहर से गांजा लाकर करता था बिक्री

SHARE:

बाहर से गांजा लाकर गांव में पुड़िया बनाकर बेचने वाले गांजा सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है।
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात थाना नरैनी पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र कल्लू निवासी चन्द्रनगर थाना नरैनी को पनगरा नहर पुलिया के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 270 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाकर गांव में पुड़िया बनाकर बेंचता था। जो यह काम वह पिछले काफी समय से कर रहा था। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विनोद सिंह,आरक्षी आशू सिंह,शुभम सिंह,अंकित कुमार सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई