एसएसबी जवान पर युवती ने शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने कहा कि जवान ने उसका जबरियाँ गर्भपात भी कराया है।
जानकारी के अनुसार बदौसा थाने में तहरीर देकर युवती ने बताया कि बबेरू थाना क्षेत्र के पड़री-सिमौनी निवासी 24 वर्षीय रितेश यादव ने उससे शादी करने का वादा किया था। शादी के झांसे में लेने के बाद उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जिससे गर्भधारण की जानकारी होने पर एसएसबी जवान ने उसे गर्भनिरोधक दवाएं खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब उसने शादी की बात कही तो वह अब मुकर गया। विरोध करने पर उसने उसे गाली-गलौज कर रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने एसएसबी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी रितेश यादव वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कार्यरत है। घटना के संबंध में बदौसा थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।