नदी में नहाते समय सगे भाई-बहन सहित तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस,प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। जहां अधिकारियों में घटना का जायजा लिया।
जनपद बाँदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत गौरी कला निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की पुत्री माधुरी (14) तथा पुत्र अंशु (10),प्रतीक उम्र 13 पुत्र पंकज सोमवार की सुबह तीनो चंद्रावल नदी नहाने गए थे। तभी नहाते समय यह तीनों गहरे पानी मे डूब गए। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। गोताखोरों की मदद से तीनों बच्चों के शव बरामद किये गए। इधर एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा,सीओ सदर सौरभ सिंह भी पहुंचे। जहाँ अधिकारियों ने जा जायजा लेने के साथ परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मृतक परिवारो में कोहराम मचा हुआ है।