बाँदा-बिजली के तार चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

SHARE:

चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अंतरजनपदीय शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 68 किलोग्राम चोरी के एल्युमीनियम बिजली के तार,घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन, तार काटने का कटर, एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के नेतृत्व में तिंदवारी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, तिंदवारी निवासी आदित्य ने 22 जुलाई को अपने स्टोर से एल्युमीनियम बिजली के तार चोरी होने की सूचना दी थी। इस पर थाना तिंदवारी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर 23/24 जुलाई की रात गौखरही मोड़, ग्राम परसौड़ा के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीपक पुत्र बदलू उर्फ भोलाबाबा, निवासी बाकरगंज, फतेहपुर तथा सैफ पुत्र इम्तियाज, निवासी ओल्ड कटरा बख्तियारी, प्रयागराज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 22 जुलाई को बिजली के तार चोरी करने के अलावा 1 जनवरी 2026 को तिंदवारी कस्बे से ई-रिक्शा की बैटरी तथा 7 जून 2026 को ग्राम भिटौरा से मोबाइल टॉवर के कार्ड चोरी करने की घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तिंदवारी में चोरी एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य किन-किन क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सैफ के विरुद्ध प्रयागराज के विभिन्न थानों में चोरी समेत अन्य मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पटेल,उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र वर्मा,महिला उपनिरीक्षक सृष्टि नगायच, कांस्टेबल देवांश,शमशेर बहादुर,सुमंत सिंह शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई