बाँदा-गांजा के साथ पकड़े गए मध्यप्रदेश के तीन तस्कर

SHARE:

गांजा के साथ पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है। जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है।
सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि गौरतलब हो कि बुधवार की रात थाना मटौंध पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान भूरागढ़ तिराहे के पास 03 व्यक्ति संदिग्ध रुप पीठ पर बैग लिए दिखाई दिए और पुलिस को देखकर दूसरी तरफ जाने लगे। शक होने पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबन्दी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम व पता अजय पुत्र केशव निवासी भैनीयान का पुरा नरहेला थाना जौरा जनपद मुरैना (म0प्र0),विजय पुत्र बनवारी लाल निवासी निवासी भैनीयान का पुरा नरहेला थाना जौरा जनपद मुरैना (म0प्र0),वीर पुत्र रोशन लाल निवासी गोपाल का पूरा थाना सबलगढ़ जनपद मुरैना (म0प्र0) बताया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश से अवैध सूखा गांजा लाने के बाद यहां एक अज्ञात व्यक्ति को बेचने के लिए लाए थे। पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे को कब्जे में ले लिया गया है।मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment