बलिया-पश्चिम बंगाल के पीए हत्याकांड में बलिया के आरोपी ने किया सरेंडर

SHARE:

पश्चिम बंगाल के सीएम के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कार खरीदने वाले आरोपी ने ज्ञानेंद्र बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इधर आरोपी की पत्नी ने फंसाये जाने का आरोप लगाया है।
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कार खरीदने वाला बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र के शीतल दवनी गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू बृहस्पतिवार को गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर हो गया। इसकी पुष्टि मोनू की पत्नी महिमा सिंह ने किया, कहा कि पति को फर्जी रूप से फंसाया जा रहा है।
यह था पूरा मामला
ज्ञानेंद्र पर हत्याकांड में प्रयोग की गई कार खरीदने व नवीन को असलहा देने का आरोप है। यूपी एसटीएफ व सीबीआई टीम काफी दिनों से ज्ञानेंद्र की तलाश कर रही थी। वह जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक कर पूर्व में चल रहे गैंगस्टर मामले में कोर्ट में हाजिर हो गया। इसकी खबर लगते ही जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं। ज्ञानेंद्र सिंह मोनू के हाजिर होने से एक घंटा पूर्व मोनू ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, जिसमें वह पीएम व सीएम से चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में फर्जी रूप से फंसाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की गुहार लगा रहा है। उसने गांव के एक व्यक्ति पर षणयंत्र रचने का आरोप लगाया। जांच के बाद ही पता चलेगा कि रथ हत्याकांड में मोनू का क्या भूमिका है।
ज्ञानेंद्र पर कई राज्यों व थानों में दर्ज हैं दर्जनों मामले
रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम के निर्देश पर यूपी एसटीएफ व फेफना पुलिस ने थमह्नपुरा गांव निवासी नवीन सिंह के पास से पांच असलहा व 45 कारतूस बरामद किया था। नवीन ने मोनू सिंह व भीखपुर निवासी गोलू सिंह पर हथियार देने का आरोप लगाया। जिसके बाद जांच टीम मोनू सिंह, गोलू सिंह व बालू गिट्टी व्यवसायी से कार खरीदवाने वाला फुलवरिया निवासी युवक की खोजबीन कर रही थी। ज्ञानेंद्र मोनू पर बांसडीह रोड, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित कई राज्यों व थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में गांव के मुकेश सिंह से जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग का मामला आया था, जिसमें मोनू सहित अन्य पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। उधर, पीए हत्याकांड में मोनू का नाम आने पर मुकेश सिंह की पत्नी रीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment