बाँदा-घर में घुसे चोरों ने किया हाथ साफ,पुलिस कर रही तलाश

SHARE:

घर में घुसे चोर अलमारी और बक्सा का ताला तोड़ कर उसमें रखे नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह गृह स्वामी की नीद खुली तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। तत्काल सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ खुलासे में जुट गई है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव निवासी जयराम पुत्र भगवानदीन शुक्रवार की रात कमरे में सो रहा था। तभी सूना पाकर पाकर चोर छत के रास्ते से कमरे में घुस गए। गोदरेज आलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, नाक की बेसर, पायल समेत 32 हजार रूपए नगद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह गृह स्वामी की नीद खुली देखा तो बक्सा आलमारी का ताला टूटा पड़ा था। नगदी वह अन्य जेवरात गायब थे। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना का खुलासा करने के साथ पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment