बाँदा-पानी की बोतलों में केमिकल मिलाकर बेंचते थे अंग्रेजी शराब,पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

SHARE:

पानी की बोतलो में अंग्रेजी शराब मिलाकर बिक्री करने गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 30 लीटर अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब,शराब की बिक्री के 80 हजार रुपए सहित 75 अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें तथा प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद हुई है।
सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि शनिवार की रात जसपुरा पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के रामपुर चौडगरा चौराहे पर एक चारपहिया वाहन रामपुर गांव की तरफ से आते समय पुलिस को देखकर वापस मुड़कर जाने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने शक होने पर तत्काल घेराबन्दी करते हुए वाहन को रोक लिया। तथा चारपहिया वाहन में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से 30 पानी की बोतलों में अवैध अंग्रेजी शराब,80 हजार रुपए व 75 अंग्रेजी शराब की खाली बोतले बरामद हुई। पूंछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम योगेश पुत्र पन्ना लाल निवासी अलोना थाना पैलानी,जितेन्द्र पुत्र बृजेश निवासी खिन्नीनाक थाना कोतवाली नगर बताया।कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह इसी चारपहिया वाहन से अंग्रेजी शराब को ठेकों से खरीदकर इन पानी की बोतलो में शराब भर लेते है। उसके पश्चात किसी सुनसान स्थानों पर जाकर इस अंग्रेजी शराब में केमिकल मिलाकर इसकी तीव्रता बढ़ा लेते है। उसके बाद इन खाली शराब की बोतलो में पुनः भरकर अधिक लाभ के साथ इसको बेच देते है। यह 80 हजार रुपए भी उसी अपमिश्रित अंग्रेजी शराब की बिक्री के है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अवैध अपमिश्रित शराब,रुपए व चारहिया वाहन आदि को कब्जे में लेकर थाना जसपुरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जसपुरा ऋषिदेव सिंह,उप निरीक्षक धर्मचन्द्र,आरक्षी राजकुमार बिन्द,अंकित चौधरी,पीआरडी संतोष शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई