बाँदा-विद्यालय में अव्यवस्था देख भड़की डीएम,स्टॉफ को फटकार लगाने के साथ एबीएसए का किया जवाब तलब

SHARE:

विद्यालय में अव्यवस्था देख डीएम का पारा हाई हो गया। उन्होंने स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को जिलाधिकारी जे.रीभा के द्वारा पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भरखरी,विकास खंड-बड़ोखरखुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पाई गई विभिन्न कमियों पर गम्भीरता व्यक्त करते हुए उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को दिए गए। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के डीएम के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अध्यापकगण को शिक्षा की गुणवत्ता में प्रभावी सुधार लाने,विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षण कार्य को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए कठोर निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता,व्यवस्थाओं एवं शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान डीएम ने बच्चों से सवाल भी दागे। डीएम जे रीभा ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। तथा समय-समय पर निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment