बाँदा-बारात आने से पहले दुल्हन की हुई मौत,मातम में बदली खुशियां

SHARE:

बारात आने के पहले अचानक युवती के अचानक पेट मे दर्द उठा और उल्टियां होने लगी। कुछ देर बात उसकी सांसे थम गई। युवती की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव निवासी रामऔतार कोटार्य की बेटी स्वेता की मंगलवार को शादी थी। घर मे शादी की तैयारिया जोर शोर से चल रही थी। सोमवार की रात मेंहंदी (मायन)की रस्म थी। देर रात तक नाते रिस्तेदार डीजे की धुन में नाचते गाते रहे। रात अधिक होने पर स्वेता की मां रूकमणी ने डीजे बंद करवा दिया। इसके बाद सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह स्वेता के पेट में अचानक जोर से दर्द उठा। इसी बीच अलावा उसे उल्टी दस्त होने लगी। कुछ देर के बाद उसकी तबियत ज्यादा बिड़गड़ गई। पहले तो घरवालो ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सीएचसी अतर्रा ले गए। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर मे सन्नाटा छा गया। शादी की खुशिया मातम में बदल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता रामऔतार ने बताया कि उसने शादी की पूरी तैयारियां हो गई थी। दान दहेज का सारा सामान भी खरीद लिया था। केवल घर मे बारात के आने का इंतज़ार था। बारात वीरागंना लक्ष्मी बाई जिले के गुखरू गांव से आ रही थी। अचानक बेटी की मौत होने से वह पूरी तरह से तबाह हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment