बाँदा-चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ पकड़ा गया शातिर अभियुक्त

SHARE:

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तमंचे के साथ शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरवा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार की देर शाम थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गिरवां से शातिर अभियुक्त अमित पुत्र शिवकरन निवासी ग्राम गिरवां थाना गिरवां को
एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिवरतन गुप्ता,आरक्षी देवेन्द्र कुमार बिन्द शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment