निमंत्रण कर वापस पैदल लौट रहा बुजुर्ग अचानक पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी मोहन यादव पुत्र बल्दी सोमवार को शादी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात को वह कजरिया तालाब के भीटे से वापस घर आ रहा था। तभी भीटे से अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर के बाद ग्रामीणो ने शव उतराता देखा,तब सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।