सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कमासिन स्थित पं. केदारनाथ राजाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर डॉ. नंदलाल शुक्ल के संरक्षण और प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में भाषण, सामान्य ज्ञान और रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। मेरा भारत मेरा स्वाभिमान विषय पर भाषण प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, पूजा वर्मा ने द्वितीय और दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रामू प्रथम, शिवम द्वितीय और सतीश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, सतरूपा ने द्वितीय और महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
भाषण, सामान्य ज्ञान और रंगोली प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम घोषित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रमुख रूप से वीरेंद्र पांडे, विद्यासागर शुक्ल, यादुराज यादव और रवि मिश्रा उपस्थित रहे।