बाँदा-शादी तय होने से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

SHARE:

शादी तय होने के बाद परेशान चल रही किशोरी ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। रात में सब्जी बेचकर घर लौटी मां ने बेटी का शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बुधवार रात कमरे के अंदर बांस की बल्ली में साड़ी से फांसी लगा ली। रात में उसकी मां सब्जी बेचकर घर लौटी। कमरे में बेटी का शव फंदे पर लटकता देखकर उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूने लिए।
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार ने उसकी शादी छतरपुर जिले के बारीखेड़ा में तय कर दी थी। इसी वर्ष उसकी शादी होनी थी, लेकिन किशोरी शादी नहीं करना चाहती थी। भाई के मुताबिक, इसी बात को लेकर वह परेशान थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
प्रेम प्रसंग की सामने आई वजह
परिजनों के अनुसार किशोरी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरी जगह शादी तय होने के बाद वह परेशान थी।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई