बाँदा-साहब गलती हो गई, अब भविष्य में दोबारा कभी नहीं होगी गलती

SHARE:

साहब इस बार गलती हो गई। भविष्य में दोबारा इस तरह की गलती कभी नहीं होगी। दोपहिया वाहन से खरतनाक स्टंट करने वाले पर यातायात पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए एक अन्य मोटरसाइकिल को सीज कर कुल 11 हजार 500 रुपए का चालान किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले एक अन्य मोटरसाइकिल को सीज करते हुए 11 हजार 500 रुपए का चालान किया गया है। सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो संज्ञान में आये थे। जिसमें कुछ युवकों द्वारा दोपहिया वाहनो से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था। वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में 03 मोटरसाइकिलों को सीज करते हुए कुल 30 हजार 500 रुपए का चालान किया गया था। इसी क्रम में अन्य वाहनों पर की जा रही कार्यवाही के क्रम में एक अन्य मोटरसाइकिल को सीज करते हुए 11 हजार 500 रुपए का चालान किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अन्य दोपहिया वाहनों की भी पहचान/तलाश कर सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। वही पकड़े गए बाइक सवार युवक को कार्यवाही के बेहद पछतावा है। उसने सार्वजनिक रूप में माफी मांगते हुए दोबारा भविष्य में गलती न करने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्पष्ट किया गया है कि बांदा पुलिस जनपद में सुगम,सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा नियमित रूप से यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।एसपी ने कहा यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। एसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
एसपी ने की अपील
आमजनमानस से एसपी पलाश बंसल ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए वाहनों से किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें। इस तरह के कृत्य न केवल आपकी अपनी जान के लिए जोखिमपूर्ण हैं,बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता हैं। इसलिए सभी यातायात नियमों का पालन करें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment