छत में सोते समय युवक की नृशंस से हत्या कर दी गई। पत्नी ने घटना की सूचना घर वालों को दी। सूचना के मिलते ही थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डाक स्क्वायर तथा फॉरेंसिक टीम को बुलवाया। टीम ने साक्ष्य संकलित करते हुए नमूने एकत्रित किए।
जानकारी के अनुसार सोनू राजपूत उम्र 22 वर्ष पुत्र रामबाबू राजपूत निवासी जामू मजरा रामजस का पुरवा थाना कमासिन शुक्रवार की रात घर स्थित नलकूप की छत में अपनी पत्नी निशा के साथ में सो रहा था। देर रात किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रात को पत्नी निशा ने घटना की जानकारी अपने सास को दी। मृतक सोनू के गले में चोट के निशान होने के अलावा मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी गला दबाकर ही हत्या की गई है। सूचना के मिलने पर कमासिन प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा के अलावा सीओ बबेरू सौरभ सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। टीम ने साक्ष्य संकलित करते हुए नमूने एकत्रित किए। पंचनामें के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने सीओ सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमे लगाई हैं। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही मामले का राज फास किया जाएगा। डेढ़ साल पहले मृतक ने की थी लव मैरिज
मृतक सोनू राजपूत का गांव के ही निशा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। डेढ़ साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।
2 दिन पहले सूरत से लौटा था सोनू मृतक सोनू राजपूत सूरत में रहकर मजदूरी करता था। पिछले दो दिन पहले हुआ है अपने गांव आया हुआ था। बीती रात वह अपनी के पत्नी के साथ सोने के लिए घर के नजदीक ही बने नलकूप में चला गया। पति-पत्नी दोनों छत में सो रहे थे। तभी उसकी हत्या कर दी गई।