बाँदा-शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती तो होगी कार्यवाही-कमिश्नर

SHARE:

जनपद के सभी तहसीलों समाधान दिवस आयोजित हुआ। जहां पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ उनका निराकरण किया।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार तथा डीआईजी राजेश एस ने तहसील पैलानी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उ का निराकरण कराया।इस दौरान कुल 13 शिकायतें आई। जिस पर आयुक्त अजीत कुमार तथा डीआईजी राजेश एस ने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। इसके साथ ही कमिश्नर ने त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी पैलानी अंकित वर्मा को निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करते हुए तीन दिवस के भीतर आख्या आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराये।आयुक्त ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण करे। साथ ही जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रशासन के प्रति जनविश्वास सुदृढ़ हो। डीआईजी राजेश एस ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली न बरती जाए। किसी भी फरियादी को बार बार आने के लिए न विवश करें। उसकी समस्या का एक ही बार मे समाधान कराएं। इस दौरान एसडीएम अंकित वर्मा,सीओ सदर राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह जिलास्तरीय समाधान दिवस डीएम जे रीभा की अध्यक्षता में नरैनी तहसील में आयोजित हुआ। डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश बंसल ने पीड़ितों की शिकायतें सुनते हुए 5 मामले मौके पर निस्तारित किये। इस दौरान राजस्व,पुलिस सहित कुल 52 शिकायते आई। डीएम जे रीभा ने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। इसलिए लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण कराएं। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस को निर्देश दिए कि पुलिस से सम्बंधित मामलों का तत्काल प्रभाव में निस्तारण करते हुए पीड़ित को भी संतुष्ट करें। इस दौरान एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला,सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बबेरू में समाधान दिवस एसडीएम अवनीश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समाधान दिवस पर एएसपी शिवराज भी पहुंचे। इस दौरान कुल 67 शिकायते आई। जिस पर 5 शिकायतों का मौके लर निस्तारण किया गया। वहीं लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया। सदर में तहसील दिवस में सहायक एसपी मेविस टॉक तथा तहसीलदार विकास पांडेय ने जन सुनवाई करते हुए कई मामले निस्तारित कराये।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment