दीक्षांत परेड के दृष्टिगत रिक्रूट आरक्षियों के द्वारा भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। एसपी के द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण कर रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तावित दीक्षांत परेड के दृष्टिगत शुक्रवार को पूर्ण अनुशासन एवं गरिमा के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण करते हुए रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल,वेशभूषा,अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता की सराहना की गई। एसपी ने परेड की तैयारियों को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। जिससे आगामी दीक्षांत परेड को और अधिक भव्य एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। सभी रिक्रूट आरक्षियों को आगामी दीक्षांत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट समन्वय,अनुशासन एवं दक्षता के साथ मार्च पास्ट,सलामी एवं अन्य ड्रिल क्रियाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। साथ ही कदमों की एकरूपता एवं आत्मविश्वास ने परेड की गरिमा को और अधिक बढ़ाय। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ सदर सौरभ सिंह,अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण आदि मौजूद रहे ।